बीजिंग। चीन ने दुनिया के पहले बिजली से चलने वाले यात्री विमान को उतारा है। इसे सफल उड़ान संबंधी प्रमाणपत्र भी दे दिया गया है।
सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली से चलने वाले विमान बीएक्स1ई के पंखों की लंबाई 14.5 मीटर है और यह 230 किलो भार उठाने में सक्षम है और तीन हजार किमी की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। विमान दो घंटे के अंदर पूरी तरह से चार्ज हो जाता है और एक बार रिचार्ज होने के बाद 45 मिनट से एक घंटे तक उड़ान भर सकता है। इसकी अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा है। यह विमान पायलटों के प्रशिक्षण, पर्यटन और राहत व बचाव अभियानों में काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
इस विमान का निर्माण शेनयांग एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी व लियाओनिंग जनरल एविएशन एकेडमी ने किया है। पहले दो इलेक्ट्रिक विमान गुरुवार को लियाओनिंग शियांग जनरल एविएशन कंपनी को दिए गए। विमान की कीमत 1.63 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.03 करोड़ रुपये) है। इस इलेक्ट्रिक विमान खरीदने के अब तक 28 आर्डर मिल चुके हैं।

0 comments:
Post a Comment