क्या आपने कभी 5 मुंह वाले बछड़े को देखा है, जिसके 10 होंठ हों? शायद नहीं देखा तो बता दें कि ऐसे ही अजीबोगरीब बछड़े का जन्म हरियाणा के नारनौल में कुछ दिनों पहले हुआ है। सबसे हैरत की बात ये है कि ये बछड़ा जब दूध पीता है तो उसके पांचों मुंह खुल जाते हैं। हालांकि, दो मुंहों से ही दूध पी पाता है।
गांव वाले मानते हैं चमत्कार
नारनौल में जन्में इस अजीबोगरीब बछड़े को देखने के लिए दूर-दूर से लोग
आ रहे हैं। लोग इसे भगवान का चमत्कार मानते हुए प्यार से नंदी बुलाते हैं।
इतना ही नहीं इस बछड़े की पूजा भी की जा रही है। हालांकि, इस तरह के बछड़े
ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाते हैं, लेकिन ये पूरी तरह से स्वस्थ है।
एक आंख नीली तो एक काली
इस पांच मुंह वाले बछड़े को करीब से देखने की होड़ मची हुई है। लोग
उसे छूकर देखना चाहते हैं। बछड़ा तो स्वस्थ है, लेकिन विकृत सिर की वजह से
उसकी दो आंखों से दिखना बंद हो गया है। वह सिर्फ साइड की आंखों से देख पा
रहा है। वहीं, उसकी दो आंखों में एक नीली और एक आंख काली है। गौरतलब है कि
बछड़ों और गायों का असामान्य तौर पर पैदा होना कोई नई बात नहीं है। इसके
पहले भी ऐसे कई केस देखे गए हैं।

0 comments:
Post a Comment