नई दिल्ली: Wait is over...आज फिल्म 'ब्रदर्स' का मोस्ट अवेटेड आइटम नंबर 'मैरी सौ टका तेरी है' रिलीज हो गया है. इस गाने को देखने का बाद ये कहा जा सकता है कि यह करीना का अब तक  सबसे हॉट और बोल्ड अवतार है.

इस गाने को सिद्धार्थ मल्होत्रा और करीना कपूर पर फिल्माया गया है. इससे पहले आप करीना कपूर को 'हलखट जवानी', 'फेविकोल' से सहित कई आइटम नंबर में देख चुके हैं
 इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है. आपको बता दें कि कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया फेमस गाना 'चिकनी चमेली' और इससे पहले करीना की फिल्म 'रा-वन' का गाना 'छम्मक छल्लो' को भी गणेश ने ही कोरियोग्राफ किया था. 
 अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'ब्रदर्स' 14 अगस्त को रिलीज होगी. पहली बार ये दोनों अभिनेता एक साथ काम कर रहे हैं. दोनों के फाइटर लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. 

इस फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और जैकी श्रॉफ भी अभिनय करते नजर आएंगे. 'बदर्स' 2011 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर' की रीमेक है.
 
'ब्रदर्स' के डायरेक्टर करण मल्होत्रा हैं जो इससे पहले  'अग्निपथ' जैसी सफल फिल्म बना चुके  हैं.


Advertisement

0 comments:

Post a Comment

 
Top