राजनीति की तमाम तल्खियों को द‌रकिनार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने कटु आलोचक कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह के ‌रिसेप्‍शन में शामिल हुए। जयवर्धन ‌सिंह का विवाह गत 19 मई को हुआ था।

रिसेप्‍शन का आयोजन दिल्‍ली स्थिति अशोक होटल में किया गया था। मोदी ने इस अवसर पर दिग्विजय सिंह के बेटे और बहू को आशीर्वाद भी दिया।

दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की शादी डुमरिया राजघराने की श्रीजाम्या शाही से हुई है। राज्यवर्धन सिंह मध्य प्रदेश की राघौगढ़ सीट से विधायक भी हैं।

Advertisement

Next
Newer Post
Previous
This is the last post.

0 comments:

Post a Comment

 
Top